लोकसभा चुनाव / सपा: फूलपूर से पंधारी यादव और इलाहाबाद से राजेंद्र सिंह पटेल को मिला टिकट - News Summed Up

लोकसभा चुनाव / सपा: फूलपूर से पंधारी यादव और इलाहाबाद से राजेंद्र सिंह पटेल को मिला टिकट


Dainik Bhaskar Apr 20, 2019, 02:47 PM ISTसपा अब तक कर चुकी है 32 उम्मीदवारों की घोषणा, 5 सीटों पर ऐलान बाकीगठबंधन के उम्मीदवार होंगे पंधारी, इलाहाबाद से सपा जिलाध्यक्ष रह चुके हैंइलाहाबाद. समाजवादी पार्टी ने फूलपुर लोकसभा उप चुनाव में जीत दर्ज करने वाले नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल का टिकट काटकर पंधारी यादव पर दांव लगाया है। पंधारी इलाहाबाद से सपा के जिलाध्यक्ष रहे चुके हैं। टिकट कटने के बाद नागेंद्र समर्थकों में निराशा है। वहीं दूसरी ओर सपा ने इलाहाबाद सीट से राजेंद्र सिंह पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। इनका मुकाबला उप्र सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी से होगा।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अब तक 32 लोकसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं। अभी 5 सीटों पर ऐलान होना बाकी है। सपा-बसपा और रालोद के बीच उत्तरप्रदेश में गठबंधन हुआ है। सपा को 37, बसपा को 38 और रालोद को तीन सीटें मिली हैं। दो सीटों रायबरेली और अमेठी में गठबंधन ने प्रत्याशी न उतारने का निर्णय लिया था।फूलपुर लोकसभा सीट का नाम उत्तरप्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट में गिना जाता है। केशव प्रसाद मौर्य के डिप्टी सीएम बनने के बाद उन्होंने फूलपुर लोकसभा से इस्तीफा दिया था। सीट के खाली होने के बाद 2018 में भाजपा 2014 की जीत को नहीं दोहरा सकी। उपचुनाव में सपा के नागेंद्र पटेल ने भाजपा के उम्मीदवार कौशलेंद्र पटेल को मातकर जीत दर्ज की थी।वहीं दूसरी ओर इलाहाबाद संसदीय सीट पर सपा बसपा गठबंधन ने राजेन्द्र सिंह पटेल क़ो उम्मीदवार बनाया है। राजेंद्र सिंह पटेल फूलपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रवीण पटेल के चाचा हैं। पुराने सपा कार्यकर्ताओं में उनकी गिनती होती है। इलाहाबाद सीट सपा के वरिष्ठ नेता रेवती रमन सिंह की परम्परागत सीट रही है।


Source: Dainik Bhaskar April 20, 2019 06:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */