Dainik Bhaskar May 02, 2019, 03:19 PM ISTशाहिद की वर्ल्ड कप-11 टीम में भारत से सिर्फ विराट कोहलीटीम में ऑस्ट्रेलिया के 4 और दक्षिण अफ्रीका का एक खिलाड़ीनई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपनी ऑल टाइम वर्ल्ड कप इलेवन टीम चुनी है। इसमें पाकिस्तान से 5 और ऑस्ट्रेलिया से 4 खिलाड़ी लिए गए हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के सिर्फ एक-एक प्लेयर को जगह दी गई है। हैरानी की बात यह है कि अफरीदी की टीम में सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी शामिल नहीं हैं।टीम में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली हैं। शाहिद की इस टीम में न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का कोई भी खिलाड़ी नहीं है।6 विश्व कप खेल चुके हैं सचिनशाहिद की वर्ल्ड कप ड्रीम 11 में सचिन की गैर मौजूदगी किसी भी क्रिकेट प्रशंसक को हैरान कर सकती है। मास्टर ब्लास्टर ने कुल 6 विश्व कप में हिस्सा लिया है। इसकी 44 पारियों में 56.95 की औसत से 2278 रन बनाए हैं। इनमें 6 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं। धोनी को दुनिया का सबसे बेहतरीन फिनिशर माना जाता है। कैप्टन कूल की कप्तानी में ही भारत ने 1983 के 27 साल बाद 2011 में विश्व कप अपने नाम किया था।शाहिद की ऑल टाइम वर्ल्ड कप-11सईद अनवर, एडम गिलक्रिस्ट, रिकी पोंटिंग, विराट कोहली, इंजमाम उल हक, जैक कैलिस, वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्रा, शेन वॉर्न, शोएब अख्तर और सकलैन मुश्ताक।किस देश से कौन? पाकिस्तान : सईद अनवर, इंजमाम उल हक, वसीम अकरम, शोएब अख्तर और सकलैन मुश्ताक।ऑस्ट्रेलिया : रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट, शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा।साउथ अफ्रीका : जैक कैलिस।भारत : विराट कोहली।
Source: Dainik Bhaskar May 02, 2019 09:02 UTC