क्या मोदी सरकार ने चोरी छिपे 268 टन सोना विदेश भिजवाया, रिजर्व बैंक को देनी पड़ी सफाई - Dainik Bhaskar - News Summed Up

क्या मोदी सरकार ने चोरी छिपे 268 टन सोना विदेश भिजवाया, रिजर्व बैंक को देनी पड़ी सफाई - Dainik Bhaskar


Dainik Bhaskar May 05, 2019, 06:48 PM ISTक्या फेक : मोदी सरकार ने 2014 में चोरी से रिजर्व बैंक का 268 टन सोना विदेश भिजवायामोदी सरकार ने 2014 में चोरी से रिजर्व बैंक का 268 टन सोना विदेश भिजवाया क्या सच : रिजर्व बैंक ने साफ किया है कि 2014 और उसके बाद भारत से सोना विदेश नहीं भेजा गया, भारत का सोना विदेश के केन्द्रीय बैंकों की सेफ कस्टडी में रखा हैफैक्ट चेक डेस्क. सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग और कुछ न्यूज वेबसाइट्स की लिंक शेयर करते हुए एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें मोदी सरकार द्वारा रिजर्व बैंक का 268 टन सोना चोरी छिपे विदेश भेजने का दावा किया जा रहा है। दैनिक भास्कर प्लस ऐप के पाठकों ने भी हमें ऐसे ही न्यूज कटिंग और लिंक भेजकर इसकी सच्चाई बताने के लिए कहा है। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से भी नेशनल हेराल्ड की लिंक शेयर की गई है। इसमें लिखा है 'क्या मोदी सरकार ने 2014 में रिजर्व बैंक का 200 टन सोना स्विटजरलैंड भेजा।' इसे कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शेयर और रीट्वीट किया है।क्या वायरलसोशल मीडिया पर अखबार की कटिंग के अलावा नेशनल हेराल्ड की एक खबर की लिंक शेयर की जा रही है।Did the Modi govt secretly transport 200 tonnes of RBI’s gold to Switzerland in 2014? “What did the government get in return for exchanging the gold? Why is the information about the transaction not available in public domain?”https://t.co/tvlefhPNke — Congress (@INCIndia) May 2, 2019क्यों फेकनेशनल हेराल्ड की खबर के अनुसार दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से नेशनल यूथ पार्टी के प्रत्याशी नवनीत चतुर्वेदी ने 1 मई को एक ब्लॉग लिखकर मोदी सरकार पर 2014 में 268 टन सोना चोरी-छिपे विदेश भेजने के आरोप लगाए थे। ब्लॉग में लिखा गया है कि मोदी सरकार ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई भी सूचना नहीं दी थी। नवनीत का कहना है कि उन्होंने यह ब्लॉग आरटीआई से मिली जानकारी के आधार पर लिखा है।ब्लॉग में शेयर की गई आरटीआई की कॉपी के अनुसार रिजर्व बैंक ने यह सूचना दी है कि भारत का 268.01 टन सोना 'बैंक ऑफ इंग्लैंड' और 'बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स' की सेफ कस्टडी में रखा हुआ है। लेकिन वायरल दावे के विपरीत यह छिपी हुई जानकारी नहीं है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर 6 जुलाई 2018 को फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व्स पर छपी रिपोर्ट में भारत का सोना विदेशी बैंकों में रखे होने की जानकारी दी गई है।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 3 मई को एक प्रेस रिलीज जारी की गई है, जिसमें साफ किया गया है कि 2014 या उसके बाद भारत का सोना विदेश नहीं भेजा गया है। प्रेस रिलीज में लिखा है, 'दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों के लिए यह एक सामान्य बात है कि वे अपने गोल्ड रिजर्व को सुरक्षित रखने के लिए उसे बैंक ऑफ इंग्लैंड या अन्य देशों के केन्द्रीय बैंकों की सेफ कस्टडी में रख सकते हैं।' आरबीआई के अनुसार यह सोना भारत का ही है और इसे सुरक्षा कारणों से अन्य बैंकों में रखा गया है। इसे गिरवी रखा हुआ सोना नहीं कहा जा सकता।साफ है कि वायरल दावा झूठा और भ्रामक है। देश का सोना सुरक्षा कारणों से अन्य देशों की केन्द्रीय बैंकों में रखा गया है, लेकिन इस पर भारत का ही अधिकार है।


Source: Dainik Bhaskar May 05, 2019 12:40 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */