जानकारी के मुताबिक, अटल नगर सेक्टर- 27 निवासी तरूण कुमार बघेल टीचर हैं। उन्हीं के पड़ोस में देव कुमार चौहान रहता है, जिसकी कपड़े की दुकान है। आरोप है कि 4 मई को देव ने शिक्षक बघेल को अपनी कपड़े की दुकान में बुलाया। वहां पर उसने बताया कि वह प्यूरीफायर की एजेंसी दिलवाता है। इसके एवज में पैसे मांगे और बताया कि एजेंसी मिलने के बाद प्रतिमाह दो लाख रुपए की कमाई होगी।झांसे में आकर टीचर ने दो किश्त में पहले 4 लाख और फिर 3 लाख रुपए दे दिए। आरोपी ने बताया कि बालोद जिले के नाम पर एजेंसी मिलेगी, वहीं पर प्यूरीफायर बेचने का काम करना है। रुपए लेने के छह माह बाद भी एजेंसी नहीं दिलवाई। इस दौरान पहले तो आरोपी टालमटोल करता रहा और फिर रुपए देने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को कोरबा जिले से गिरफ्तार किया है।
Source: Dainik Bhaskar May 05, 2019 12:33 UTC