क्या आपकी कार इंश्योंरेस पॉलिसी में पानी से नुकसान कवर है? यहां जानिए सबकुछ - News Summed Up

क्या आपकी कार इंश्योंरेस पॉलिसी में पानी से नुकसान कवर है? यहां जानिए सबकुछ


पानी घुसने से नुकसान अमूमन कार में पानी घुसने से दो तरह का नुकसान होता है। एक तो इंजन खराब हो सकता है और दूसरा एक्सेसरीज/इलेक्ट्रिकल सिस्टम को नुकसान हो सकता है। इंजन बदलने पर 1 लाख रुपये तक का खर्च आता है। इसी तरह एक्सेसरीज को रिपेयर करने में भी काफी खर्च आता है।थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कवर से नहीं चलेगा काम ऐसे में इंश्योरेंस कंपनी आपकी मदद कर सकती है। लेकिन इसमें एक पेच है। आप कभी भी अपनी गाड़ी को हुए नुकसान का क्लेम नहीं कर सकते हैं, अगर इसमें केवल अनिवार्य थर्ड पार्टी इंश्योरेंस (mandatory third-party insurance cover) कवर है।कंप्रहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी यही कारण है कि कंप्रहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसीज (comprehensive insurance policies) फायदे वाली होती हैं। इसमें आपको, आपकी कार को हुए नुकसान और थर्ड पार्टी की कोई भी देनदारी कवर होती है। इससे आपको वित्तीय जोखिम कम करने में मदद मिलती है।


Source: Navbharat Times August 20, 2020 14:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */