Hindi NewsLocalUttar pradeshAllahabadKaushambi Latest News Updates । Miscreants Beat Up Woman For Opposing The Robbery In Kaushambi Uttar PradeshAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकौशांबी में दिनदहाड़े लूटपाट: लूट का विरोध करने पर महिला को पीटा, 85 हजार नकदी व बच्ची का गुल्लक उठा ले गए बदमाशकौशांबी 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकपीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लेकिन वह वारदात के बाद से सहमी हुई है।कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे का मामलादो बदमाशों ने लूटपाट की घटना को दिया अंजामउत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रविवार की दोपहर अज्ञात बदमाशों ने रेलवे कॉलोनी स्थित एक मकान में घुसकर लूटपाट की है। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे का है। आरोप है कि घर के पीछे की दीवार फांदकर घुसे बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर लिया। इसके बाद लूटपाट कर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बेसुध मिली महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामले की तहकीकात जारी है।पति के काम पर जाने के बाद घुसे बदमाशभरवारी कस्बे के रेलवे कालोनी में रहने वाली लक्ष्मी देवी घरेलू महिला हैं। उनका पति ओम प्रकाश रेलवे में नौकरी करता है। परिवार फतेहपुर जिले के बहुला गांव का रहने वाला है। नौकरी के चलते पति-पत्नी अपनी बेटी के साथ भरवारी में रहते हैं। रोज की तरह रविवार को पति ओम प्रकाश नौकरी पर गया हुआ था। घर में लक्ष्मी को अकेला देख अज्ञात दो बदमाश पीछे की दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुए। लक्ष्मी रसोई में काम कर रही थी। घर के अंदर से आवाज सुनकर वह कमरे में पहुंची।वहां दो बदमाश आलमारी से सामान बिखेर नकदी खोज रहे थे। बदमाशों को देख लक्ष्मी ने उनका विरोध किया। जिस पर बदमाशों ने लक्ष्मी पर हमला बोल दिया। मारपीट की घटना से पीड़ित महिला बेहोश हो गई। पीड़ित महिला लक्ष्मी के मुताबिक बदमाशों ने उसके घर से 85 हजार रुपए व बच्ची का गुल्लक उठा ले गए हैं। होश आने पर उसने पति के जरिए पुलिस को सूचना दी।वारदात से सहम गई पीड़ितपुलिस बल के साथ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच घटना की पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ रंजीत लहरी ने बताया कि भरवारी कस्बे से महिला लक्ष्मी देवी को भर्ती कराया गया है। उसके साथ मारपीट की गई है। प्राथमिक इलाज किया गया है। महिला की स्थिति सामान्य है। घटना के चलते वह सहमी हुई है।
Source: Dainik Bhaskar February 07, 2021 09:56 UTC