Hindi NewsLocalUttar pradeshLucknowBahraich Smugglers Latest News Updates । Three Women Smugglers Arrested With Charas Worth 50 Crores In Bahraich Uttar PradeshAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपनेपाल की खुली सीमा बनी मददगार: बहराइच में 50 करोड़ की चरस के साथ घुसपैठ कर रही तीन महिला तस्कर गिरफ्तार, हरिद्वार ले जा रही थीं खेपबहराइच 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस की गिरफ्त में बरामद चरस के साथ आरोपी महिलाएं।सुजौली थाना क्षेत्र में पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ी गईं तस्करपुलिस ने महिलाओं पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजाउत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दाैरान बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने चेकिंग के दौरान तीन महिला तस्कर को 18 किलो 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गईं तस्कर नेपाल से जंगल के रास्ते होते हुए हरिद्वार ले जाने की फिराक में थी। पुलिस ने महिला तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक बरामद चरस की अंतर राष्ट्रीय बाजार में 50 करोड़ रुपए कीमत है।नेपाल से भारतीय सीमा में हो रही थीं दाखिलअपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने सीमावर्ती थानाध्यक्षों को गश्त कर मादक पदार्थ की तस्करी पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। सुजौली थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज व 70वीं वाहिनी एसएसबी टीम के साथ रविवार तड़के फकीरीपुर अंतर्गत बेलघटवा नाला पुल के पास गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान नेपाल की ओर से तीन महिलाएं आती हुई दिखाई पड़ीं। टीम को कुछ संदिग्ध लगीं तो महिलाओं को रूकने का इशारा किया। टीम को देखकर महिलाएं नेपाल की ओर भागने लगीं।बरामद चरस की खेप।नेपाल की रहने वाली हैं आरोपी महिलाएंलेकिन भाग रही महिलाओं को टीम में मौजूद पुलिस व एसएसबी की महिला जवानों ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान तीनों के पास से 18.5 किलो चरस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान महिला तस्करों की पहचान नेपाल राष्ट के वर्दिया जिले के थाना लाली बाजार क्षेत्र के 17 नंबर गांव वार्ड नंबर छह निवासी सरस्वती सोनार, झरना थापा व लक्ष्मी गोतामे के रूप में हुई। आरोपी महिला तस्करों को जेल भेज दिया गया।
Source: Dainik Bhaskar February 07, 2021 09:32 UTC