कोलकाता में लैंडिग करते वक्त फिसला स्पाइसजेट का विमान, चार लाइटों को पहुंचा नुकसान, सभी यात्री सुरक्षित - News Summed Up

कोलकाता में लैंडिग करते वक्त फिसला स्पाइसजेट का विमान, चार लाइटों को पहुंचा नुकसान, सभी यात्री सुरक्षित


खास बातें बारिश की वजह से फिसल गया विमान डीजीसीए ने जारी किए लैंडिंग संबंधी दिशा-निर्देश विमान फिसलने की कई घटनाएं आ रहीं सामनेस्पाइस जेट का एक विमान कोलकाता हवाईअड्डे पर उतरने के दौरान रनवे से फिसल गया. इस वजह से रनवे की पर लगीं चार लाइट को नुकसान हुआ है जबकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है. यात्री सामान्य तरीके से विमान से उतर गए. भारतीय नागर विमानन निगरानी संस्था डीजीसीए ने खराब मौसम में लैंडिंग के बाद विमानों के रनवे पर फिसलने की कई घटनाओं के मद्देनजर मंगलवार को एयरलाइनों को सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए. एयरलाइनों को विभिन्न दिशा-निर्देश जारी करते हुए सर्कुलर में कहा गया है, ‘विमान के क्रू सदस्यों को विपरीत मौसम में संचालन के दौरान विमान की रुकावटों और उड़ान भरने/लैंडिंग के बारे में अच्छी तरह परिचित होना चाहिए.'


Source: NDTV July 03, 2019 00:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */