कोर्ट ने मंगलुरु हवाई अड्डे पर बम रखने वाले को पुलिस हिरासत में भेजा - News Summed Up

कोर्ट ने मंगलुरु हवाई अड्डे पर बम रखने वाले को पुलिस हिरासत में भेजा


मंगलुरु, प्रेट्र। मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम रखने वाले आदित्य राव को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने बम रखने के संदिग्ध को 10 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक दिन पहले राव ने बेंगलुरु में पुलिस के सामने समर्पण किया था। उसे मंगलुरु में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी किशोर कुमार की अदालत में पेश किया गया। दंडाधिकारी ने पुलिस की अर्जी मंजूर कर ली।पुलिस ने आगे की जांच के लिए राव की हिरासत की मांग की थी। उसे पेश किए जाने के समय अदालत परिसर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। राज्य की राजधानी में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद पुलिस टीम बुधवार रात राव को लेकर मंगलुरु पहुंची।इससे पहले मंगलुरु के पुलिस आयुक्त पीएस हर्ष ने कहा था कि हवाई अड्डा परिसर में बम रखने से पहले राव ने योजना बनाई थी। संदिग्ध ने बताया है कि उसने बम बनाने के लिए ऑनलाइन सामग्री का आर्डर दिया था। जहां वह काम करता था, वहीं उसे पार्सल मिले। पार्सल को लेकर कुछ कर्मचारियों को संदेह हुआ तो उसने घुमा-फिराकर उन्हें जवाब दिया था।Posted By: Nitin Aroraडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran January 24, 2020 03:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */