नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके पौत्र व भाजपा के बंगाल इकाई के उपाध्यक्ष चंद्र कुमार बोस ने स्तब्ध करने वाला बयान दिया. नागरिकता संशोधन कानून का नाम लिए बगैर बोस ने कहा कि राष्ट्र 'दूसरे विभाजन' की तरफ बढ़ रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ उनके दादा की तरह की शख्सियत ही भारत को विघटित होने से बचा सकती है. BJP नेता और सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- मेरा PM के लिए संदेश, अगर आप नेताजी की उपेक्षा करते हैं तो...इससे पहले बोस ने सीएए में मुस्लिमों के शामिल करने का समर्थन किया था. वीडियो: चंद्र कुमार बोस ने CAA पर पीएम और गृह मंत्री से की स्पष्टीकरण की अपील
Source: NDTV January 24, 2020 03:11 UTC