कोरोना का कहर: हवालदार की मौत, अब तक 24 जवानों ने गंवाई जान, भाई की इस साल हुई थी मौत - News Summed Up

कोरोना का कहर: हवालदार की मौत, अब तक 24 जवानों ने गंवाई जान, भाई की इस साल हुई थी मौत


Hindi NewsLocalDelhi ncrHawaldar Died, 24 Soldiers Lost Their Lives So Far, Brother Died This YearAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकोरोना का कहर: हवालदार की मौत, अब तक 24 जवानों ने गंवाई जान, भाई की इस साल हुई थी मौतनई दिल्ली 4 घंटे पहलेकॉपी लिंकफाइल फोटोसीमापुरी थाने में तैनात हवलदार मनोज धामा (43) की कोरोना से मौत हो गई। धामा का पिछले पंद्रह दिनों से एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार को हवलदार ने आखिरी सांस ली। अब तक दिल्ली पुलिस के 24 जवानों की मौत हो चुकी है।6000 से अधिक जवान संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं। मनोज के भाई संजय धामा भी दिल्ली पुलिस में हवलदार थे, जिसकी जून माह में बीमारी के कारण मौत हो गई थी। मनोज मूलरूप से गांव बिनौली, बागपत, यूपी का रहने वाला था। वह परिवार के साथ ईस्ट ऑफ लोनी रोड एमआईजी फ्लैट में रहता था। मनोज का एक और भाई कपिल धामा यूपी पुलिस में हवलदार है, जिसकी तैनाती नोएडा में है। इसका दूसरा भाई संजय नंद नगरी थाने में तैनात था।एक नवंबर को ड्यूटी के वक्त मनोज की तबीयत खराब हुई। निजी लैब से टेस्ट करवाया तो उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। मनोज को तीरथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे फोर्टिस अस्पताल भेज दिया गया। रविवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


Source: Dainik Bhaskar November 17, 2020 00:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */