कॉवेरी ग्रुप और दैनिक भास्कर केसरिया गरबा महोत्सव के इंतजार के तीन दिन शेष - News Summed Up

कॉवेरी ग्रुप और दैनिक भास्कर केसरिया गरबा महोत्सव के इंतजार के तीन दिन शेष


कॉवेरी ग्रुप और दैनिक भास्कर केसरिया गरबा महोत्सव के इंतजार के तीन दिन शेषखंडवा | शहर में माता की आराधना के लिए बाजार में गरबा परिधान की दुकाने भी सज गई है। विगत तीन वर्षों से हो रहे केसरिया गरबा महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। पहली बार देखने में आ रहा है कि बाजार भी नवरात्रि के लिए तैयार हो गए है। यही कारण है कि विभिन्न क्षेत्रों में गरबा प्रशिक्षण क्लास ने भी आकार ले लिया है। 2 से 7 अक्टूबर तक भंडारी पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाले कॉवेरी ग्रुप और दैनिक भास्कर केसरिया गरबा महोत्सव के लिए तीन दिन शेष है।गोल्डन ग्रुप और विशॅमास्टर इवेंट्स द्वारा आयोजित इस गरबा महोत्सव को लेकर बाजार में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजक रितेश कपूर और आशीष जायसवाल ने बताया छह दिवसीय केसरिया गरबा महोत्सव के लिए काउंट डाउन शुरू हो चुका है। जहां एक ओर शहर की 10 से अधिक गरबा क्लास प्रशिक्षण देने के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भी तैयारी कर रहे है। आयोजन के अंतिम दिन 7 अक्टूबर को स्टार नाइट होगा। जिसमें फिल्म एवं टीवी सीरियल अभिनेत्री प्रेरणा भट्ट शिरकत करेंगी, वह लोगों के साथ गरबा करेंगी एवं विजेता प्रतिभागियों को अपने हाथों से पुरस्कृत भी करेंगी। साथ ही उसी दिन नेशनल हेल्थ मिशन की ब्रांड एम्बसेडर एवं मिस फेमस श्रिया यादव भी स्पेशल गेस्ट के रूप में भाग ले रही है। एंकरिंग दिल्ली की मशहूर टीवी एंकर और मॉडल शालिनी तोमर करेंगी। आयोजन में वैशॉली किराना एवं लोकस कोचिंग सह प्रायोजक है।विजेता टीम होंगी स्टार नाइट में पुरस्कृतफाइनल में जगह बनाने वाली विजेता टीम को अभिनेत्री प्रेरणा भट्ट द्वारा पुरस्कार दिया जाएंगा। गरबा की विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 15 हजार 555, द्वितीय 11 हजार 111 और तृतीय 5 हजार 555 रूपए नगद दिए जाएंगे। साथ ही प्रत्येक दिन होने वाले गरबा प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम को 5001 और द्वितीय को 2100 रूपए दिए जाएंगे। यह पुरस्कार खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा के सौजन्य से दिए जाएंगे।गुजरात के नए परिधान के साथ टीमें तैयार है प्रस्तुति के लिए हैश्याम कपूर एवं विशु सराफ ने बताया गरबा महोत्सव के लिए ठा. आर्यनसिंह गढ़वाल झुमकुडी गरबा ग्रुप, हनी वर्मा जय मां जगदम्बा गरबा ग्रुप, अश्विन मंगलानी फ्यूजन गरबा ग्रुप, सुमित गौर एसजी गरबा क्लासेस, रवि गुप्ता स्पार्क स्टुडियो, अभिषेक गोस्वामी अभिषेक डांस स्टुडियो, शिखा गौरे रिदम रास ग्रुप, निखिल गोले आरजेएस डांस स्टुडियो द्वारा तैयारियां की जा रही है।केसरिया गरबा में सेल्फी लेने पर भी पाएं सौगातकेसरिया गरबा महोत्सव में इस वर्ष सेल्फी विथ शर्मा ऑप्टीकल्स रखा गया है। गरबा परिसर में सेल्फी झोन बनाया गया है जहां से कोई भी सेल्फी लेकर फोटो शर्मा ऑप्टीकल्स पर दिखाने पर निशूल्क आंखों की जांच और फर्स्ट फ्रेम दिया जाएंगा। साथ ही हेल्थ प्रोटीन पॉवडर पर 40 प्रतिशत का डिस्काउंट भी दिया जाएंगा।यह संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्थाकेसरिया गरबा में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा समितियों का गठन किया गया है। जिनमें गोल्डन ग्रुप महिला सुरक्षा समिति रिंकू राठौर, नेहा कपूर, दीपाली कपूर, पूर्वा कपूर, विशु सराफ, कनक नेगी, सलोनी नेगी, शिवी वर्मा, मुस्कान जोशी, दीपाली बिल्लोरे, रितु हनोतिया, प्रिया सनावा, रितेश कपूर, राहुल बाथम, जितेश कपूर, श्याम कपूर, अमित खरबंदा, नितेश कपूर, अमित गुप्ता, विवेक बाथम, सौरभ डोंगरे, शुभम गंगराड़े, आयुष लाड़, अंकित डोंगरे, राहुल मेहरा, अनुज डोंगरे, जयेश ठाकुर, गौरव मिश्रा, अर्पित सैनी, प्रिंस, अमन पाटिल, अर्जुन बाथम, समर्पण, अमित सिंग, वासु अग्रवाल, नीरज, हर्ष खरे, पवन श्रीवाल, जयेश ठाकुर, हर्ष मंडलोई, प्रसन्न नेगी, प्रसन्न सोनी, हर्ष मंडलोई, उमंग मंडलोई, आशीष वानखेड़े, रजत गीते, कार्तिक दशोरे, दीपेश दशोरे, आशीष जायसवाल, अंकित भावसार, अक्षत सोनी, सात्विक सोनी शामिल है।


Source: Dainik Bhaskar September 29, 2019 03:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */