कैप्टन बोले- पित्रोदा के बयान के असहमत, लेकिन कोई मोदी को गोधरा से जोड़ दें तो? - News Summed Up

कैप्टन बोले- पित्रोदा के बयान के असहमत, लेकिन कोई मोदी को गोधरा से जोड़ दें तो?


कैप्टन बोले- पित्रोदा के बयान के असहमत, लेकिन कोई मोदी को गोधरा से जोड़ दें तो? जेएनएन, जालंधर। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के 1984 के सिख विरोधी दंगों पर दिए गए बयान से असहमत हैं। साथ ही उन्होंने कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम सिख विरोधी दंगों से जोड़ना गलत है। यदि कोई गोधरा के साथ मोदी का नाम जोड़ना शुरू कर दे तो? यह प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता कि चुनाव जीतने के लिए वह इतना नीचे गिर जाएं।'पित्रोदा का बयान स्तब्ध करने वालापित्रोदा के बयान से उन्होंने कहा, 'मैं इससे सहमत नहीं हूं। यदि पित्रोदा ने वाकई ऐसा कहा है, तो यह स्तब्ध करने वाला है। 1984 का दंगा एक बड़ी त्रासदी थी। सभी पीडि़तों को अभी तक न्याय नहीं मिला है। अगर कोई नेता इस दंगे में संलिप्त हैं, तो उसे कानून के हिसाब से सजा मिलनी चाहिए।'सुखबीर ने कैप्टन से पूछा- आप कातिलों के साथ या पीड़ितों के? शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान पर कहा कि वह सिख कत्लेआम के गंभीर मुद्दे पर अपनी पार्टी व अपने भाईचारे दोनों में से किसी एक को चुनने की हिम्मत दिखाएं। आप इस मसले पर दोनों गुटों के साथ होने का नाटक करते हैं। स्पष्ट करें कि आप कातिलों के साथ हैं या पीडि़तों के साथ।पित्रोदा का बयान निंदनीय: लोंगोवालशिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) अध्यक्ष गोङ्क्षबद सिंह लोंगोवाल ने कहा कि सिख कौम 1984 के कत्लेआम को कभी नहीं भुला सकती। वहीं कांग्रेस भी कभी इस के आरोपों से मुक्त नहीं हो सकती है। सैम पित्रोदा का बयान अति निंदनीय है। सैम के बयान ने स्पष्ट कर दिया है कि ये दंगे एक सुनियोजित साजिश थी।हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंपंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंलोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Kamlesh Bhatt


Source: Dainik Jagran May 10, 2019 15:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */