Competition Commission of India: प्रतिस्पर्धा आयोग ने गूगल के खिलाफ शुरू की जांच, ऐंड्रॉयड उल्लंघन का मामला - competition commission launches probe against google - News Summed Up

Competition Commission of India: प्रतिस्पर्धा आयोग ने गूगल के खिलाफ शुरू की जांच, ऐंड्रॉयड उल्लंघन का मामला - competition commission launches probe against google


कॉम्पिटिशन कमिशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) ने सूचना-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल के खिलाफ जांच शुरू की है। यह जांच स्मार्टफोन के लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम ऐंड्रॉयड के संबंध में कॉम्पिटिशन से जुड़ी पॉलिसी के कथित उल्लंघन से जुड़ी है। सीसीआई पिछले कुछ समय से इस मुद्दे को देख रहा है।एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सीसीआई ने ऐंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग से जुड़े आरोपों की जांच शुरू की है और यह मुद्दा यूरोपियन कमिशन द्वारा निपटाए गए मामले की तरह है। भारत में इस्तेमाल में लाए जाने वाले अधिकतर स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर चलते हैं। सीसीआई प्रथम दृष्टया प्रतिस्पर्धा नियमों के उल्लंघन का सबूत मिलने पर ही मामले की जांच शुरू करती है।सूत्रों के अनुसार इस मामले की जांच लगभग एक साल में पूरी होगी और आने वाले महीनों में गूगल के अधिकारियों को सीसीआई के समक्ष पेश होने के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि सीसीआई की ओर से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।गूगल के प्रवक्ता ने कहा ऐंड्रॉयड ने मोबाइल उपकरणों को किफायती बनाकर लाखों भारतीयों को इंटरनेट से जुड़ने का मौका दिया है। प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि गूगल यह दिखाने के लिए कि ऐंड्रॉयड ने अधिक प्रतिस्पर्धा और नवाचार कैसे किया है, सीसीआई के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है।


Source: Navbharat Times May 10, 2019 15:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */