Dainik Bhaskar Apr 01, 2019, 04:31 PM ISTराहुल अमेठी के साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगेशाह ने किया था तंज- वायनाड में ध्रुवीकरण की राजनीति से जीतना चाहते हैं राहुलतिरुअनंतपुरम. वायनाड लोकसभा सीट से एनडीए ने तुषार वेल्लापल्ली को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। इस सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने रविवार को इसकी घोषणा की थी। राहुल अमेठी से भी चुनाव में उतरेंगे, यहां से वह 3 बार से सांसद हैं। इस सीट पर पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के एम शनावास जीते थे।5 सीटों पर लड़ेगी वेल्लापल्ली की बीडीजेएसअमित शाह ने ट्वीट किया- मैं गर्व के साथ ऐलान कर रहा हूं कि वायनाड से भारत धर्म जनसेना (बीडीजेएस) के अध्यक्ष वेल्लापल्ली एनडीए के उम्मीदवार होंगे। केरल की 20 लोकसभा सीटों में एनडीए गठबंधन के तहत बीडीजेएस को 5 सीटें मिली हैं। इनके अलावा केरल कांग्रेस एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा यहां 14 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। बीडीजेएस पहली बार लोकसभा चुनाव में उतर रही है।शाह ने कहा था- अमेठी छोड़कर भागे राहुलभाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ने पर तंज कसा था। शाह ने कहा, "मैंने वॉट्सऐप पर पढ़ा कि राहुल अमेठी को छोड़कर केरल भाग गए हैं। आखिर उन्हें केरल क्यों जाना पड़ा? हम सभी जानते हैं कि राहुल का अमेठी से ही लड़ना तय था, लेकिन अब वे वहां जाकर ध्रुवीकरण की राजनीति से जीत हासिल करना चाहते हैं।"
Source: Dainik Bhaskar April 01, 2019 09:45 UTC