केरल / बुर्के पर प्रतिबंध लगाने के बाद मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी - News Summed Up

केरल / बुर्के पर प्रतिबंध लगाने के बाद मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी


तिरुवनंतपुरम. केरल में मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी (एमईएस) के अध्यक्ष डॉ. पीए फजल गफूर को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। गफूर ने एक दिन पहले ही अपने शिक्षण संस्थानों में छात्राओं के बुर्का पहनने पर रोक लगाई थी। गफूर ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में बताया कि आरोपी ने शुक्रवार को इंटरनेशलन नंबर से फोन पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी की स्थापना 1964 में हुई थी। आज इसके 35 कॉलेज और 72 स्कूल चलते हैं। अध्यक्ष गफूर ने 2 मई को एक नोटिस जारी किया। इसके अंतर्गत सभी कॉलेज और स्कूलों में बुर्के पर प्रतिबंध लगाया गया। यह नोटिस सभी संबंधित संस्था प्रमुख और अधिकारियों को जारी किया गया था।अध्यक्ष गफूर ने शैक्षणिक वर्ष 2019-20 से इस आदेश पर अमल करने के निर्देश दिए थे। इसमें विद्यार्थियों, अध्यापकों और कर्मचारियों को भी इस आदेश का पालन करना अनिवार्य था।उन्होंने कहा कि इस्लाम का अनुसरण करना गलत नहीं, लेकिन मध्यकाल की इस्लाम पद्धतियों का अनुसरण सही नहीं है।अध्यक्ष का यह आदेश उस समय आया था, जब शिवसेना ने भी अपने मुखपत्र 'सामना' में देश की सुरक्षा को लेकर बुर्के पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। इसमें श्रीलंका में ईस्टर के दिन हुए धमाकों का भी जिक्र किया था।


Source: Dainik Bhaskar May 04, 2019 10:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */