तेजस्वी यादव बोले, मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में सीएम नीतीश के करीबी और कई मंत्री शामिल - News Summed Up

तेजस्वी यादव बोले, मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में सीएम नीतीश के करीबी और कई मंत्री शामिल


तेजस्वी ने कहा कि, 'इस पूरे घटना में ब्रजेश ठाकुर के अलावा कई लोग शामिल हैं. मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि इस केस में नीतीश कुमार के कई करीबी और मंत्री संलिप्त हैं. तेजस्वी ने आगे कहा कि 34 लड़कियों के साथ रेप और हत्या की वीभत्स और अमानवीय घटना पीएम मोदी के सहयोग से सीएम नीतीश कुमार की नाक के नीचे घटी. एजेंसी ने कहा कि एक आरोपी की निशानदेही पर एक श्मशान घाट के एक खास स्थान की खुदाई की गई जहां से हड्डियों की पोटली बरामद हुई है. गौरतलब है कि बिहार के मुजफ्फरपुर में एक एनजीओ द्वारा संचालित आश्रय गृह में कई लड़कियों का कथित रूप से बलात्कार और यौन उत्पीड़न किया गया था और टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान की रिपोर्ट के बाद यह मुद्दा उछला था.


Source: NDTV May 04, 2019 09:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */