खास बातें बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का मामला CBI कोर्ट ने मुख्तार अंसारी समेत सभी आरोपियों को बरी किया मऊ से पांच बार विधायक चुने गए हैं मुख्तार अंसारीस्पेशल सीबीआई कोर्ट ने बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय (Krishnanand Rai) की हत्या के मामले में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. बता दें कि मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) का पूर्वांचल में एक अलग रुतबा हुआ करता है. 2017 में बसपा के साथ कौमी एकता दल का विलय कर दिया गया और बसपा उम्मीदवार के रूप में अंसारी विधानसभा चुनाव में पांचवीं बार विधायक के रूप में जीते. क्योंकि इस चुनाव में 'बाहुबली' को मात देने के लिए पीएम मोदी ने कटप्पा को चुनावी मैदान में उतारा था. मुख्तार अंसारी : एक ऐसा 'बाहुबली' जिसने 2017 के चुनाव में पीएम मोदी के 'कटप्पा' को हरा दिया थाबाहुबली नेता मुख्तार अंसारी का जन्म यूपी के गाजीपुर जिले में हुआ था.
Source: NDTV July 03, 2019 10:25 UTC