कृषि कानून पर रोष: एक वर्ष पूरा होने पर सांसद के घर के बाहर जलाई कृषि कानून की प्रतियां, भाजपा कार्यालय पर जताया विरोध - News Summed Up

कृषि कानून पर रोष: एक वर्ष पूरा होने पर सांसद के घर के बाहर जलाई कृषि कानून की प्रतियां, भाजपा कार्यालय पर जताया विरोध


Hindi NewsLocalRajasthanSriganganagarOn The Completion Of One Year, Copies Of The Agriculture Act Were Burnt Outside The MP's House In Raisinghnagar, Protested Against The BJP Office In Sriganganagar. कृषि कानून पर रोष: एक वर्ष पूरा होने पर सांसद के घर के बाहर जलाई कृषि कानून की प्रतियां, भाजपा कार्यालय पर जताया विरोधश्रीगंगानगर 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकश्रीगंगानगर में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करते प्रतिनिधि।केंद्र सरकार के कृषि कानून लाने को एक वर्ष पूरा होने पर शनिवार को जिले में रोष जताया गया। जिले के रायसिंहनगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद निहालचंद के घर के बाहर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई गई। इसके अलावा श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यालय पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर रोष जताया गया।संयुक्त किसान मोर्चा और अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसान शुक्रवार दोपहर रायसिंहनगर की धानमंडी पहुंचे। वहां से किसान पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद निहालचंद के आवास पहुंचे तथा रोष जताया। इस अवसर पर किसान नेता श्योपतराम, गुरुचरणसिंह मौड़ सहित विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया तथा कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई।जिला मुख्यालय पर शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे किसान सुखाडिय़ा मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां कृषि कानूनों का विरोध जताते हुए बिल की प्रतियां जलाई गई। इन लोगों का कहना था कि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है। गंगानगर किसान मजदूर समिति के चूनावढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार सहारण ने बताया कि केंद्र सरकार को कृषि कानून लाए पूरा एक वर्ष हो गया है। गत वर्ष पांच जून को यह बिल लाया गया था। इसी क्रम में विरोध प्रदर्शन किया गया है। जिले के अनूपगढ़, श्रीबिजयनगर आदि में भी विरोध प्रदर्शन किया गया।


Source: Dainik Bhaskar June 05, 2021 07:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */