कुंभ राशि, 3 मई 2019 | Aaj ka Kumbh rashifal: कुंभ राशि होने से आपकी सबसे अच्छी बात ये है कि आप घंटों अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आज आपको अपनी इस बात का फायदा उठाने की कोशिश करनी चाहिए। आपकी राशि के लिए चंद्रमा छठे भाव का स्वामी है। चंद्रमा की अच्छी स्थिति से आपको दुश्मनों पर जीत मिलती है वहीं इसके अशुभ असर से परेशानी भी झेलनी पड़ती है। जानिए आज का दिन कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए, दैनिक भास्कर के राशिफल से जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारेआज क्या अच्छा हो सकता है कुंभ राशि वालों के वालों के साथ चंद्रमा आपके लिए शुभ है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके लिए ग्रहस्थिति शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कामकाज में मेहनत बढ़ सकती है और उसका फायदा भी मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कोई खास काम भी पूरा होने के योग बन रहे हैं। आप ज्यादा फूर्ति से अपने काम निपटाना चाहेंगे। सिर्फ अपने मन पर भरोसा रखें। किसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं।आज किन मामलों में कुंभ राशि वालों को संभलकर रहना होगा बेचैनी के कारण परेशानी बढ़ सकती है। आधी बात सुननेसमझने से समस्या हो सकती है। इसी तरह अपनी बात ठीक से न कह पाने के कारण भी समस्या हो सकती है। सावधान रहें। मन में आने वाली किसी चिंता या बेतुके विचार के कारण आपका मूड खराब हो सकता है।क्या न करें बच्चों पर हाथ न उठाएं और डांटे नहीं ।लव पतिपत्नी में किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी की उपेक्षा न करें।करियर आपकी प्रोफेशनल लाइफ में सुधार हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है।हेल्थ सेहत के नजरिए से आपके लिए समय अच्छा है। पुराने रोगों से छुटकारा मिलने के योग बन रहे हैं।
Source: Dainik Bhaskar May 02, 2019 19:18 UTC