मुंबई इंडियंस ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को गुरुवार को यहां सुपर ओवर में पराजित करके आईपीएल 2019 के प्लेऑफ में जगह बनाने के साथ शीर्ष दो में पहुंचने की उम्मीदों को भी पंख लगाए। क्विंटन डि कॉक ने 58 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद मुंबई इंडियंस पांच विकेट पर 162 रन तक ही पहुंच पाया। मनीष पांडे ने हैदराबाद के लिए अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 47 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 71 रन बनाए, जिससे हैदराबाद भी छह विकेट पर 162 रन तक पहुंच गया। पांडे ने हार्दिक पंड्या की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर मैच को सुपर ओवर तक पहुंचाया।
Source: Navbharat Times May 02, 2019 19:18 UTC