कुंभ राशिफल 25 जनवरी : आंखें बंदकरके न करें भरोसा - Bolen Sitare - News Summed Up

कुंभ राशिफल 25 जनवरी : आंखें बंदकरके न करें भरोसा - Bolen Sitare


आजीविका: आज आप अधिकतर समय अपने काम में ध्यान देने से ज्यादा अपने कार्य के विषय में या अपने कार्य स्थान के बारे में अनावश्यक ही चर्चा करते रहने में बिताएंगे। इसके चलते आप अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पाएंगे। अनुसंधान के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन बुद्धि-विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा।पारिवारिक जीवनः आज परिवार में किसी जरूरी फैसले को लेकर आप किसी एक निश्चय पर नहीं पहुंच पाएंगे। किसी भी रिश्‍ते में आज आंखें बंदकरके भरोसा करने से बचें। अन्‍यथा विश्‍वासघात होने की संभावना है। सांयकाल से लेकर रात्रि तक परिवारवालों के साथ किसी सुखद यात्रा पर भी जा सकते हैं।आर्थिक स्थिति: आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। यही आपके लिए बेहतर होगा।स्वास्थ्य: आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं।सुझाव: आर्थिक रूप से कमजोर बच्‍चों को भोजन कराएं।


Source: Navbharat Times January 24, 2020 21:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */