किसान आंदोलन को समर्थन: पानीपत में टोल फ्री जारी, चार दिनों में दो टोल प्लाजा को एक करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान - News Summed Up

किसान आंदोलन को समर्थन: पानीपत में टोल फ्री जारी, चार दिनों में दो टोल प्लाजा को एक करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान


Hindi NewsLocalHaryanaPanipatToll Free Continues In Panipat, Loss Of Toll Plaza Reached More Than One CroreAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकिसान आंदोलन को समर्थन: पानीपत में टोल फ्री जारी, चार दिनों में दो टोल प्लाजा को एक करोड़ रुपए से अधिक का नुकसानपानीपत 20 घंटे पहलेकॉपी लिंकपानीपत के L&T टोल प्लाजा से फ्री गुजरते वाहन।कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे से फ्री हैं पानीपत के दोनों टोलपानीपत के L&T और डाहर टोल सोमवार को भी फ्री रहे। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने बीते शुक्रवार से पानीपत के दोनों टोल फ्री कराए हुए हैं। अब तक दोनों टोल प्लाजा को एक करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। किसानों ने टोल फ्री को अनिश्चितकालीन बताया है। इससे टोल प्लाजा कंपनी की चिंता बढ़ी हुई है।कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर 26 नवंबर से किसान आंदोलन कर रहे हैं। हरियाणा और पंजाब समेत देशभर से लाखों किसान सिंधु बॉर्डर पर जुटे हैं। किसानों ने बीते शुक्रवार को देशभर के टोल फ्री कराने का आह्वान किया था। जिसपर पानीपत में भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान कुलदीप बलाना के नेतृत्व में किसान और सर्व कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने पानीपत के L&T व डाहर टोल प्लाजा को फ्री कराया था।पहले 3 दिन तक टोल फ्री चलाने की बात हुई, लेकिन अब किसानों ने अनिश्चित काल के लिए टोल को फ्री कराया है। किसानों का कहना है कि उनकी मांग पूरी होने तक टोल फ्री रहेंगे। सोमवार को चौथे दिन भी टोल फ्री रहा। अब तक दोनों टोल प्लाजा को एक करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। किसान आंदोलन के कारण टोल प्लाजा कंपनी को अभी और नुकसान झेलना पड़ेगा। वहीं, टोल न लगने से वाहन चालकों की चांदी कट रही है।


Source: Dainik Bhaskar December 28, 2020 06:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */