किसानों पर मोदी vs ममता: मोदी बोले- ममता सरकार के कारण बंगाल के किसान बेहाल, ममता का जवाब- PM गुमराह कर रहे - News Summed Up

किसानों पर मोदी vs ममता: मोदी बोले- ममता सरकार के कारण बंगाल के किसान बेहाल, ममता का जवाब- PM गुमराह कर रहे


Hindi NewsNationalWest Bengal CM Mamata Banerjee Slams PM Narendra Modi, Said Trying To Mislead PeopleAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकिसानों पर मोदी vs ममता: मोदी बोले- ममता सरकार के कारण बंगाल के किसान बेहाल, ममता का जवाब- PM गुमराह कर रहेकोलकाता 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकपश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी क्रिसमस पर शुक्रवार को कोलकाता के एक चर्च में पहुंचीं।केंद्र और बंगाल सरकार के बीच कई दिनों से चल रही तकरार शुक्रवार को फिर सामने आ गई। किसानों के साथ बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जो अपने यहां किसानों को फायदा नहीं पहुंचने दे रहे, वे दिल्ली आकर किसानों की बात करते हैं। मुझे आज इस बात का अफसोस है कि मेरे पश्चिम बंगाल के 70 लाख से ज्यादा किसान भाई-बहनों को योजना का फायदा नहीं मिल पाया है।ममता ने मोदी के बयान पर तुरंत पलटवार किया। उन्होंने कहा कि PM मोदी लोगों को गलत बातों से बहकाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने किसानों के बारे में चिंता जताने के लिए टीवी का सहारा लिया। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि वे PM किसान योजना के जरिए पश्चिम बंगाल के किसानों की मदद करना चाहते हैं, लेकिन राज्य सरकार इसमें सहयोग नहीं कर रही। वे आधा सच बोल रहे हैं और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।Our farmer brothers & sisters have been on streets protesting against new farm laws. Instead of addressing them, PM today chose to mislead the people with half-truth & distorted facts. BJP-led Centre is not cooperating & only indulging in propaganda for petty political gains. pic.twitter.com/gtngklCruy — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) December 25, 2020PM किसान योजना के बहाने हमलाPM मोदी ने कहा कि बंगाल सरकार राज्य को बर्बाद कर रही है। वह अपने 70 लाख किसानों तक PM किसान योजना का फायदा नहीं पहुंचने दे रही है। इसके तहत हर किसान को केंद्र सरकार की ओर से सालाना छह हजार रुपये मिलते हैं। इस पर ममता ने जवाब दिया कि उनकी सरकार हमेशा से किसानों की मदद करने के लिए तैयार है। इसके लिए हमने कृषि मंत्री को दो बार लेटर लिखा। दो दिन पहले उनसे बात भी की। वे सहयोग करने से इनकार कर रहे हैं और सियासी फायदा लेने के लिए गलत प्रचार कर रहे हैं।ममता ने कहा कि जब राज्य में केंद्र सरकार की कई योजनाओं चल रही हैं, तो ऐसे में सहयोग न करने का सवाल ही नहीं उठता। सच तो यह है कि मोदी सरकार ने पश्चिम बंगाल की मदद के लिए कुछ नहीं किया। उन्हें राज्य का 85,000 करोड़ रुपये बकाया देना है। इसमें आठ हजार करोड़ रुपये का GST का बकाया भी शामिल है।


Source: Dainik Bhaskar December 25, 2020 15:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */