राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के राज्यों में रहने वाले लोगों पर नए साल का शुमार चढ़ने लगा है। क्रिसमस डे से इसकी शुरूआत देखने को मिली है। शुक्रवार को इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकलकर नई दिल्ली के कनॉट प्लेस इंडिया गेट जंतर मंतर खान मार्केट और पुरानी दिल्ली पहुंचे लोगों ने जमकर मस्ती की। वहीं क्रिसमस के मौके पर बड़ी संख्या में लोग कनॉट प्लेस में घूमने खाने और खरीदारी करने के लिए पहुंचे जिसके चलते मेट्रो स्टेशन पर लंबी कतार देखने को मिली। वहीं सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इसके अलावा पार्किंग में जगह नहीं होने के कारण लोगों ने सड़क किनारे अपने वाहन खड़े कर दिए जिन्हें यातायात पुलिस और एनडीएमसी के कर्मचारी उठाकर ले गए जिसके कारण पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे उनका समय बर्बाद हो गया।जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के राज्यों में रहने वाले लोगों पर नए साल का शुमार चढ़ने लगा है। क्रिसमस डे से इसकी शुरूआत देखने को मिली है। शुक्रवार को इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग घूमने, खाने और खरीदारी करने के लिए कनाट प्लेस (सीपी), इंडिया गेट, जंतर-मंतर, खान मार्केट और पुरानी दिल्ली पहुंचे। इसके चलते मेट्रो स्टेशन पर लंबी कतार देखने को मिली। वहीं, सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इसके अलावा पार्किग में जगह नहीं होने के कारण लोगों ने सड़क किनारे अपने वाहन खड़े कर दिए, जिन्हें यातायात पुलिस और एनडीएमसी के कर्मचारी उठाकर ले गए। इस कारण पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।मयूर विहार फेस-2 से परिवार के साथ घूमने निकले दिनेश वर्मा ने कहा कि वह क्रिसमस से लेकर नए साल तक आफिस से छुट्टी ले लेते हैं और परिवार के साथ पहाड़ों पर घूमने के लिए चले जाते हैं, लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण के चलते वह नहीं जा पाए। ऐसे में परिवार के सदस्यों को कनाट प्लेस लाए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें करीब दो घंटे का वक्त सीपी आने में लगा और पार्किग में जगह नहीं होने के कारण सड़क पर ही गाड़ी खड़ी करनी पड़ी। वहीं, पटेल नगर सी ब्लाक से आए खुशी शर्मा ने कहा कि वह दोस्तों के संग क्रिसमस पर घूमने के लिए आई हैं, लेकिन मेट्रो में अधिक यात्री होने के कारण उन्हें सफर करने में डर लगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उन्होंने जाने के लिए टैक्सी बुक की है। वहीं, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर पर्यटकों की लंबी लाइन देखने को मिली। इसमें सीपी घूमने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक रही।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran December 25, 2020 15:45 UTC