जाहिर है, किसान सगठनों के साथ बुधवार की बैठक से पहले केंद्र सरकार ने आपना रुख कड़ा कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ पिछले पांच हफ्ते से धरना प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने कृषि सचिव के बातचीत के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए मंगलवार को एक पत्र लिख कर कहा कि वो चार मांगें रखने बैठक में शामिल होंगे. वहीं एक अन्य किसान नेता सुरजीत फूल ने NDTV से कहा, "हमने सरकार से लिखित में कहा है कि हम MSP की लीगल गारंटी की मांग करेंगे." लेकिन मुश्किल ये है कि दोनों पक्षों ने अपने-अपने रुख को और कड़ा कर लिया है - बीच का रास्ता तब तक नहीं निकल पायेगा जब तक एक पक्ष अतिरिक्त उदाररता नहीं दिखाता है. (साथ में मुकेश सिंह सेंगर और अक्षय डोंगरे)सरकार ने अगले दौर की बातचीत के लिए 40 किसान संगठनों को 30 दिसंबर को बुलाया
Source: NDTV December 29, 2020 14:55 UTC