Hindi NewsLocalBiharMuzaffarpurFarmers Will Be Trained For Better Production Of Litchi And MakhanaAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकिसानों को प्रशिक्षण: लीची और मखाना के बेहतर उत्पादन के लिए किसानों को दिया जाएगा प्रशिक्षणमुशहरी एक दिन पहलेकॉपी लिंकबामेति के सौजन्य से राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र मुशहरी और राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र वासुदेव फार्म दरभंगा में लीची और मखाना उत्पादन की आधुनिक खेती के मुद्दे पर किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जानकारी आत्मा मुजफ्फरपुर के परियोजना निदेशक भूपेंद्र मणि त्रिपाठी और उप परियोजना निदेशक विनोद कुमार सिंह ने दी।बताया कि लीची अनुसंधान केंद्र में 5 से 7 जनवरी और 12 से 14 जनवरी 2021 तक दो चरणों मे किसानों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाना है। उधर, मखाना अनुसंधान केंद्र दरभंगा में 5 से 7 जनवरी 2021 तक प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar December 30, 2020 23:53 UTC