किसानों के साथ आप: अगर किसान कोर्ट जाते हैं, तो आम आदमी पार्टी कानूनी लड़ाई में देगी साथ - News Summed Up

किसानों के साथ आप: अगर किसान कोर्ट जाते हैं, तो आम आदमी पार्टी कानूनी लड़ाई में देगी साथ


Hindi NewsLocalDelhi ncrIf Farmers Go To Court, The Aam Aadmi Party Will Join In A Legal BattleAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकिसानों के साथ आप: अगर किसान कोर्ट जाते हैं, तो आम आदमी पार्टी कानूनी लड़ाई में देगी साथनई दिल्ली 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकप्रेस कॉन्फ्रेंस को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्‌ढा ने संबोधित किया।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक राघव चड्ढ़ा ने कहा है कि जो भी किसान भाजपा नेताओं के झूठे आरोपों के खिलाफ कोर्ट में जाना चाहते हैं, आम आदमी पार्टी उनकी इस लड़ाई में मदद करेगी। चड्ढा ने कहा, “इन तीन काले कानूनों की वजह से किसान परेशान हैं। किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन शुरू किया, तो भाजपा नेताओं ने किसानों को अपमानित करना शुरू कर दिया। यहां तक कि बीजेपी के सांसद रमेश बिधूड़ी ने किसान को दलाल करार दे दिया।”राघव चड्ढ़ा ने कहा, “कई किसानों की भावनाएं इससे आहत हुई हैं। वे इंसाफ चाहते हैं, अब वो लड़ाई को कोर्ट तक ले जाना चाहते हैं। राघव चड्ढ़ा ने कहा, किसानों की इस लड़ाई में हमारी पार्टी उनका सहयोग करेगी। राघव चड्ढ़ा ने करीब 20 से ज्यादा बीजेपी नेताओं के बयान भी पढ़े, जिनमें नेताओं ने तथाकथित तौर पर किसानों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। जैसे- केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आरोप लगाया कि, ‘यह आंदोलन अब किसानों का नहीं रह गया, इसमें वामपंथी और माओवादी शामिल हो गए हैं।आंदोलन के जरिए राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को जेल से छुड़ाने की मांग की जा रही है।’ बीजेपी के सांसद गिरिराज सिंह का आरोप है कि, ‘किसान आंदोलन में विदेशी ताकतें घुस रही हैं, खालिस्तान और शरजील इमाम के पोस्टर लगाए जा रहे हैं।’ बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि, ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग, किसानों के आंदोलन को दूसरे शाहीन बाग में बदल रहा है।’


Source: Dainik Bhaskar December 26, 2020 14:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */