विश्व की सर्वश्रेष्ठ रचना है गीता : रशिम प्रभु - News Summed Up

विश्व की सर्वश्रेष्ठ रचना है गीता : रशिम प्रभु


आइपी एक्सटेंशन स्थित हिगलाज भवानी मंदिर में जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जनसेवा ट्रस्ट के संयोजन में गीता जयंती कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर रसिम प्रभु ने कहा कि 5158 वर्ष पूर्व कुरुक्षेत्र के मैदान में हुए धर्मयुद्ध में निराश अर्जुन को अपने श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रह्मांड के ज्ञान का उपदेश दिया।जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :आइपी एक्सटेंशन स्थित हिगलाज भवानी मंदिर में जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जनसेवा ट्रस्ट के संयोजन में गीता जयंती कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर रसिम प्रभु ने कहा कि 5158 वर्ष पूर्व कुरुक्षेत्र के मैदान में हुए धर्मयुद्ध में निराश अर्जुन को अपने श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रह्मांड के ज्ञान का उपदेश दिया। जिसे 18 अध्याय, 700 श्लोकों में संकलित कर 'श्रीमद्भागवत गीता' में रचा गया। यह सनातन धर्म व विश्व की सर्वश्रेष्ठ रचना है।रसिम प्रभु ने कहा लगभग 2500 वर्ष पूर्व आदि गुरु शंकराचार्य ने पूरे देश में शास्त्रार्थ कर सभी विद्वानों को हराकर सनातन धर्म की पुनस्र्थापना की। इसके अलावा प्रभुपाद ने गीता का संदेश विश्व में प्रसारित करने के लिए इस्कान की स्थापना की और आज इस्कान के माध्यम से कई देशों में श्रीकृष्ण व भगवद गीता की अलख जगाई जा रही है। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक जुगल किशोर ने बताया कि आपातकाल के समय जेल में रहते हुए उन्होंने भगवद गीता का लगातार पाठ किया व गीता को कंठस्थ किया। जिससे उन्हें एक नई ऊर्जा मिली। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कर्मयोग, भक्तियोग व ज्ञानयोग का वर्णन कर अर्जुन को नई राह दिखाई व असत्य के विरुद्ध लड़ने को प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में आदि शंकराचार्य ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में धर्म, भक्ति, ज्ञान, कर्म, दान, त्याग, तपस्या, नैतिकता, पुण्य, संस्कार, युद्ध कौशल, मनोविज्ञान, दर्शन आदि विषयों पर तात्विक ज्ञान दिया है, जिससे संपूर्ण सृष्टि व मानव का कल्याण हो सकता है। इस दौरान महेश हिगोरानी के भजनों का भी श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम में रास बिहारी, राधा शर्मा, कृष्णानंद,सीए डीडी अग्रवाल आदि ने भी अपने विचार रखे।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 26, 2020 13:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */