कार्रवाई / विवादित बयान: 'हिंदुस्तान-पाकिस्तान का मुकाबला' ट्वीट को लेकर कपिल मिश्रा पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश - News Summed Up

कार्रवाई / विवादित बयान: 'हिंदुस्तान-पाकिस्तान का मुकाबला' ट्वीट को लेकर कपिल मिश्रा पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश


चुनाव आयोग के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा पर एफआईआर दर्ज कीमिश्रा ने ट्वीट किया था- 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान-पाकिस्तान का मुकाबला होगाDainik Bhaskar Jan 25, 2020, 02:22 AM ISTनई दिल्ली . दिल्ली के मॉडल टाउन सीट से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा विधानसभा चुनाव काे भारत बनाम पाकिस्तान का चुनाव के ट्वीट पर फंस गए हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एफअाईअार दर्ज किया है। पुलिस ने मॉडल टाउन थाना में जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 125 में कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर नंबर 78/20 दर्ज की है। इसमें तीन साल की जेल, जुर्माना या दोनों एकसाथ किया जा सकता है। पुलिस के एक अधिकारी ने एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी दी है।कपिल मिश्रा ने गुरुवार को ट्वीट किया था कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने शाहीन बाग जैसे मिनी पाकिस्तान खड़े किए हैं। जवाब में 8 फरवरी को हिंदुस्तान खड़ा होगा। चुनाव आयाेग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना और उन्हें गुरुवार को नाेटिस भेजा था। आयाेग के निर्देश पर ट्विटर ने मिश्रा के ट्वीट काे भारत में हटा दिया है। कपिल मिश्रा ने चुनाव आयोग के नोटिस के जवाब में भी गलत न होने की दलील दी थी। मिश्रा अरविंद केजरीवाल मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके हैं।


Source: Dainik Bhaskar January 24, 2020 16:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */