देश के अलग-अलग राज्यों में नागरिकता संशोधन कानून...नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर और NRC के खिलाफ बढ़ते विरोध में शामिल संगठन अब लामबंद हो गए हैं. योगेंद्र यादव ने कहा कि यह गांधी बनाम गोडसे की विचारधारा के बीच की लड़ाई है. हमने 30 जनवरी की शाम को देश भर में CAA, NPR और NRC के खिलाफ ह्यूमन चेन (मानव श्रृंखला) बनाने की अपील की है. इन सभी 100 से अधिक संगठनों ने सामूहिक तौर पर नागरिकता संशोधन कानून को खत्म करने की मांग की है. इन संगठनों का कहना है कि CAA के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन गैर-राजनीतिक हैं.
Source: NDTV January 24, 2020 16:23 UTC