Hindi NewsLocalDelhi ncrFaridabadPolice Arrest 2 Shooter From Uttar Pradesh In Manoj Bhati Murder CaseAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकार्रवाई: मनोज भाटी हत्याकांड में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से 2 शूटर को किया गिरफ्तारफरीदाबाद 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकफाइल फोटोगांव अमीपुर के मनोज भाटी हत्याकांड में फरीदाबाद पुलिस ने यूपी के मुजफ्फरनगर जिले से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों बदमाश यूपी के गैंग सुंदर भाटी गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं । क्राइम ब्रांच 30 और 17 की टीमें दोनों बदमाशों को फरीदाबाद ला रही हैं। इस हत्याकांड में अब तक आधा दर्जन बदमाश गिरफ्तार हो चुके हैं ।जबकि हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मनोज मांगरिया अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में हरियाणा-यूपी के कई जिलों में छापेमारी कर रही हैं। यूपी से गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान अजय और बिट्टू के रूप में हुई है ।पुलिस सूत्रों की माने तो क्राइम ब्रांच की एक टीम अंबाला जेल के पास भी डेरा डाले हुए हैं । क्योंकि वह इसी जेल से 30 दिसंबर तक पैरोल पर बाहर आया था। पुलिस का मानना है कि इस हत्याकांड से बचने के लिए मनोज मांगरिया 30 दिसंबर को जेल में सरेंडर कर सकता है।
Source: Dainik Bhaskar December 26, 2020 23:12 UTC