कानपुर में मेट्रो से सफर करना होगा किफायती, गो स्मार्ट कार्ड में भी मिलेगी छूट, कुछ इस तरह रहेगा किरायाKanpur Metro Fare मेट्रो एक और तीन दिन के लिए टूरिस्ट कार्ड देती है ताकि जो लोग पर्यटन की दृष्टि से आए हैं उन्हें कम राशि में ज्यादा लाभ मिल सके। यह कार्ड एक दिन और तीन दिन के हिसाब से मिलता है।कानपुर, जागरण संवाददाता। Kanpur Metro Fare ट्रायल रन के बाद अब सभी के जेहन में एक ही सवाल है कि मेट्रो जब चलेगी तो उसका किराया क्या होगा। प्राथमिक कारिडोर में आइआइटी से मोतीझील के बीच फिलहाल मेट्रो चलाई जानी है। इतनी दूरी का किराया 30 रुपये प्रति यात्री होगा। बाद में जब नौबस्ता तक मेट्रो चल जाएगी, तब आइआइटी से नौबस्ता तक 60 रुपये किराया देना होगा। इसी तरह सीएसए से बर्रा आठ तक का किराया भी 30 रुपये होगा।टूरिस्ट कार्ड लाभदायक: मेट्रो एक और तीन दिन के लिए टूरिस्ट कार्ड (Tourist Card of Kanpur Metro) देती है, ताकि जो लोग पर्यटन की दृष्टि से आए हैं, उन्हें कम राशि में ज्यादा लाभ मिल सके। यह कार्ड एक दिन और तीन दिन के हिसाब से मिलता है। एक दिन का कार्ड 200 रुपये और तीन दिन का कार्ड 350 रुपये में मिलेगा। इसमें 100 रुपये जमानत राशि है। कार्ड को वापस देने पर यह राशि मिल जाती है।इनका ये है कहना: जो किराया लखनऊ में है, वही कानपुर में भी रहेगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन का गो स्मार्ट कार्ड पूरे प्रदेश की किसी भी मेट्रो में इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ काम बचे हुए हैं, जो डेढ़ माह में पूरे कर लिए जाएंगे। आरडीएसओ का ट्रायल चलता रहेगा और स्टेशन के काम भी पूरे होते रहेंगे। -- कुमार केशव, प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन।गो स्मार्ट कार्ड में यात्रियों के लिए कई छूट ;गो स्मार्ट कार्ड से यात्रियों को हर बार यात्रा पर 10 फीसद की छूट मिलती है।इस कार्ड का मूल्य 200 रुपये है। इसमें 100 रुपये जमानत राशि है।कार्ड धारक को टिकट के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है।इसे आनलाइन रीचार्ज कराया जा सकता है।कार्डधारक साथ में यात्रा कर रहे परिचितों के लिए कार्ड से ही भुगतान कर टिकट मशीन से टोकन ले सकेंगे। उन्हें रुपये नहीं देने होंगे।कार्ड रीडर पर कार्ड टैप करके और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से स्टेशन पर मुफ्त वाई फाई सुविधा ले सकेंगे।इससे हाउस टैक्स व बीएसएनएल के बिल भी जमा करने की सुविधा दी गई है।यह है किराया सूची:10 रुपये आइआइटी से कल्याणपुर।15 रुपये आइआइटी से एसपीएम।20 रुपये आइआइटी से विश्वविद्यालय।20 रुपये आइआइटी से गुरुदेव।20 रुपये आइआइटी से गीतानगर।20 रुपये आइआइटी से रावतपुर।30 रुपये आइआइटी से एलएलआर अस्पताल।30 रुपये आइआइटी से मोतीझील।स्टेशन के हिसाब से किराया सूची01 स्टेशन तक यात्रा 10 रुपये।02 स्टेशन तक यात्रा 15 रुपये।03 से 06 स्टेशन तक यात्रा 20 रुपये।07 से 09 स्टेशन तक यात्रा 30 रुपये।10 से 13 स्टेशन तक यात्रा 40 रुपये।14 से 17 स्टेशन तक यात्रा 50 रुपये।18 या अधिक स्टेशन 60 रुपये।(नोट : पहले कारिडोर में 21 स्टेशन और दूसरे कारिडोर में आठ स्टेशन हैं। )
Source: Dainik Jagran November 11, 2021 18:27 UTC