प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बीजेपी भारत और भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है फिर चाहे खतरा लोगों से, सिस्टम से, आकाश से हो या पाताल से या फिर किसी देश हो. वहीं कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के सिख दंगों को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस की मानसिकता का पता चलता है. वहीं दक्षिण के नेता केसीआर और चंद्रबाबू नायडू की मुलाकात पर पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव के पहले तीन चरणों में वे सब मोदी को गाली दे रहे थे. प्रधानमंत्री ने कहा कि जब बैट्समैन आउट हो जाता है तो कभी-कभी अंपायर को गाली देता है, अब वह चुनाव आयोग को गाली दे रहे हैं. वहीं जब उनसे पूछा गया कि विपक्ष आरोप कहता है कि पीएम मोदी राष्ट्रवाद का मुद्दा उठा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि वह पहले दिन से ही कह रहे हैं कि हमने 1.5 करोड़ लोगों को घर दिए.
Source: NDTV May 10, 2019 10:07 UTC