प्रयागराज / लोहिया को नमन कर डिंपल यादव और जया बच्चन ने निकाला रोड शो, उमड़े समर्थक - News Summed Up

प्रयागराज / लोहिया को नमन कर डिंपल यादव और जया बच्चन ने निकाला रोड शो, उमड़े समर्थक


Dainik Bhaskar May 10, 2019, 03:37 PM ISTप्रयागराज से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी राजेंद्र और फूलपुर प्रत्याशी पंधारी यादव के लिए मांगा समर्थनप्रयागराज सीट से राजेंद्र सिंह पटेल के खिलाफ भाजपा ने रीता बहुगुणा जोशी को टिकट दिया हैप्रयागराज. उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र में शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादप की पत्नी व सांसद डिम्पल यादव ने रोड शो किया। उनके साथ राज्यसभा सांसद जया बच्चन, सांसद धर्मेंद्र यादव व सपा नेता जूही सिंह भी थीं। रोड शो के जरिए इलाहाबाद व फूलपुर लोकसभा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा गया। तेज धूप में भी सड़क किनारे खड़े हजारों लोग डिंपल व जया बच्चन की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए शुक्रवार की शाम पांच बजे प्रचार अभियान थम जाएगा। इलाहाबाद में बसपा-सपा गठबंधन ने राजेंद्र सिंह पटेल को मैदान में उतारा है। राजेंद्र सिंह का मुख्य मुकाबला प्रदेश सरकार में मंत्री डॉक्टर रीता बहुगुणा जोशी से है। वहीं, फूलपुर लोकसभा सीट से सपा ने पंधारी यादव को टिकट दिया है।सिविल लाइंस स्थित डॉक्टर राममनोहर लोहिया की प्रतिमा को नमन करने के बाद रोड शो शुरू हुआ। रोड शो ने शहर उत्तरी, दक्षिणी व पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण किया। इसके जरिए फूलपुर व इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया गया। खुले वाहन पर सवार डिंपल यादव, जया बच्चन व अन्य नेताओं ने बीच-बीच में माइक से लोगों का अभिवादन व वोट देने की अपील भी की। रोड शो के दौरान सड़कें हर तरफ से गाड़ियों और लोगों की भीड़ के कारण जाम रही।


Source: Dainik Bhaskar May 10, 2019 09:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */