प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर एक मृत व्यक्ति का भूखंड ‘चुराने' का आरोप लगाते हुए कांग्रेस (Congress) ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर में उन्हें आवंटित भूखंड के बारे में चुनाव आयोग को गलत जानकारी दी. खेड़ा ने कहा कि भाजपा ने एक ट्वीट करके स्पष्ट किया था कि भूखंड मिला दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि आपस में मिलाकर तैयार भूखंड की संख्या अलग-अलग भूखंडों की संख्या से भिन्न है. खेड़ा ने आरोप लगाया, ‘हैरान करने वाली बात यह है कि जिस व्यक्ति का भूखंड प्रधानमंत्री के भूखंड से मिलाया गया वह पूर्व भाजपा अध्यक्ष जन कृष्णामूर्ति हैं. इसके केवल सात महीने बाद ही उनके भूखंड को मोदी के भूखंड के साथ मिला दिया गया.'
Source: NDTV May 06, 2019 04:30 UTC