बीजेपी को अहसास है कि यह एक बड़ी पहल हो सकती है. बीजेपी अब इल्जाम लगा रही है कि कांग्रेस ने किसानों को कर्ज माफी के नाम पर धोखा दिया है.लोकसभा में राफेल पर चल रहे हंगामे के बावजूद राहुल गांधी ने अपना फोकस कर्ज माफी पर बनाए रखा. एक तरफ जहां राहुल गांधी संसद परिसर में कर्ज माफी के मुद्दे पर पीएम मोदी को चुनौती देते दिखे वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने मध्यप्रदेश में कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा और विश्वासघात किया है. एनडीटीवी से बात करते हुए सामाजिक कल्याण मंत्री थावरचंद गहलौत ने आरोप लगाया कि सभी किसानों का दो लाख तक का क़र्ज़ माफ करने की बात थी. साफ़ है कि 2019 में किसानों की क़र्ज़ माफ़ी एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनने जा रही है.
Source: NDTV December 18, 2018 15:45 UTC