Maruti Suzuki मारुति सुजुकी, 1 अप्रैल 2021 से अपने पूरे लाइन-अप की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। हालांकि, कीमतों को कितना बढ़ाया जाएगा इसके बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि मारुति ने इसी साल 18 जनवरी को अपनी चुनिंदा कारों की कीमतों में 34,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। तब कंपनी ने कोरोना के कारण कच्चे माल की कीमतों में आई बढ़ोतरी का हवाला दिया था।Renault Renault ने अपने लाइन-अप में कीमतों को बढ़ाने का ऐलान पहले ही कल दिया था। ऐसे में कल से रेनो की गाड़ियां भी महंगी हो जाएंगी। हालांकि, कीमतों को कितना बढ़ाया जाएगा इसके बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, बढ़ी कीमतें मॉडल और वेरिएंट्स के हिसाब से तय की जाएंगी। बता दें कि कंपनी ने इसी साल जनवरी महीने में अपनी कारों की कीमतों को 28,000 रुपये तक महंगा किया था।Hero Motocorp हीरो मोटोकॉर्प की मोटरसाइकिलें और स्कूटर कल से महंगी हो जाएंगी। हालांकि, कौन से मॉडल और वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी होगी अभी इसकी कोई भी जानकारी नहीं है। इसके अलावा कीमतों को कितना बढ़ाया जाएगा इसके बारे में भी कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।Datsun Datsun की कारें भी कल से महंगी हो जाएंगी। हालांकि, किन कारों की कीमतों को बढ़ाया जाएगा अभी इसकी जानकारी नहीं है। इसके अलावा कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी इसके बारे में भी कंपनी ने अभी कुछ नहीं बताया है।Nissan Nissan India (निसान इंडिया) अपनी कारों की कीमतों को कल से बढ़ाने जा रही है। हालांकि, ये कारें कितनी महंगी होंगी, इसके बारे में अभी कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन, इतना जरूर तय है कि बढ़ी कीमतें Nissan की अलग-अलग कारों और वेरिएंट्स के हिसाब से तय होंगी।Toyota Fortuner facelift टोयोटा किर्लोस्कर मोटर भी कल से अपने पूरे लाइन-अप में कीमतों को बढ़ाने जा रही है। बढ़ी कीमतें अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट्स के आधार पर अलग-अलग होंगी।Isuzu इसुजु मोटर्स इंडिया अपनी D-MAX Regular Cab और D-MAX S-CAB की कीमतों को कल से 1 लाख रुपये महंगा करने जा रही है। बता दें कि कंपनी ने इसी साल जनवरी महीने में अपने कॉमर्शियल वाहनों की कीमतों को बढ़ाया था। उस समय कंपनी ने अपने पिकअप रेंज D-MAX Regular Cab और D-MAX S-CAB की कीमतों को 10,000 रुपये तक महंगा कर दिया था।
Source: Navbharat Times March 31, 2021 04:48 UTC