Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurEntire Area Of Masuria And Adjoining Areas, Complete Ban On Entry Of Jataroosकर्फ्यू: मसूरिया और आसपास का पूरा इलाका कंटेनमेंट जोन, जातरुओं के प्रवेश पर भी पूरी तरह पाबंदीजोधपुर 6 घंटे पहलेकॉपी लिंककोरोना के चलते इस साल मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर तक श्रद्धालु नहीं पहुंच पाएंगे। प्रशासन ने मसूरिया और आसपास के अधिकांश इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। मंगलवार शाम से पुलिस ने रास्तों को बंद करना शुरू कर दिया।जोन के इंसीडेंट कमांडर अयूब खान ने बताया कि देवनगर थाना क्षेत्र के मसूरिया, मेघवाल बस्ती, वर्गी कॉलोनी, यूआईटी कॉलोनी, कुम्हारों की बगेची, बड़ले की टूटी, नट बस्ती, सुथारों की बगेची, शांति नगर, हरिजन बस्ती के आसपास, श्रमिकपुरा, बलदेवनगर, पाल लिंक रोड, न्यू कोहिनूर के पीछे का इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।अब इन इलाकों में आने या जाने के लिए सिर्फ दो रास्ते ही रहेंगे, जिनमें एक पाल लिंक रोड पर संचेती हॉस्पिटल के पास और दूसरा आजाद हिंद मार्केट वाला रास्ता। इन पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि बिना अनुमति के कोई आवाजाही नहीं हो सके।बाबा की बीज कल, मंदिर बंद महाआरती के दर्शन होंगे ऑनलाइनझंडारोहण होगा, दशमी को भी लाइव दर्शन की व्यवस्थाजोधपुर | मसूरिया स्थित लोक देवता बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ की समाधि स्थल पर बाबा की बीज पर गुरुवार को अलसुबह 4:15 बजे 108 दीयों से महाआरती होगी। कोरोना के चलते पहली बार मंदिर बंद रहेगा। हालांकि भक्त घर बैठे महाआरती के ऑनलाइन लाइव दर्शन कर सकेंगे।मसूरिया मंदिर ट्रस्ट की ओर से सुबह 11:15 ध्वजारोहण होगा। श्री पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट जोधपुर मसूरिया मंदिर के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान, सचिव मफतलाल राखेचा व कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम राखेचा ने बताया कि गाइडलाइन की पालना करते हुए 10 दिन की मेला अवधि में मंदिर के प्रवेश द्वार बंद रहेंगे। पुलिस उपायुक्त पूर्व ने बताया कि क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखी जाएगी और राम रसोड़े नहीं लगाने दिए जाएंगे।लाइव दर्शन के लिए मंदिर ट्रस्ट ने बनाई वेबसाइटजातरुओं व स्थानीय भक्तों की आस्था को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने वेबसाइट www.babaramdevmandir.com बनाई है। भक्त इस पर बाबा की बीज व दशमी के दिन महाआरती के लाइव दर्शन कर सकेंगे।
Source: Dainik Bhaskar August 18, 2020 23:05 UTC