आज का राशिफल 19 अगस्त दिन बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन रात सिंह राशि में हो रहा है। इस राशि में चल रहे चंद्रमा का सूर्य और बुध के साथ संयोग बना है। एक राशि में 3 ग्रहों की मौजूदगी से त्रिग्रही योग बना है, इस गजब संयोग का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा आइए देखें…आज आपकी राशि में बने शुभ योग बता रहे हैं कि आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। जो लोग कला, लेखन आदि कार्यों से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा। आज विवाह योग्य जातकों की बात फाइनल हो सकती है और शाम के वक्त कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज भाग्य 87 फीसदी साथ देगा।
Source: Navbharat Times August 18, 2020 22:02 UTC