आजीविका: बुधवार के दिन चंद्रदेव के आपके नवम भाव में गोचरवश आपके द्वारा किए गए निवेश उत्तम लाभ प्राप्त करेंगे। लाभ की स्थितियों में वृद्धि होगी। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों में प्रगति होगी, आपको आपके अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में किया गया व्यय आपके यश कीर्ति में बढ़ोत्तरी करेगा। रोज़गार के क्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, आपके प्रभाव क्षेत्र का विस्तार होगा।पारिवारिक जीवन: आपके पैतृक संपत्ति से संबंधित विवादों के समाधान मिलेंगे। पारिवारिक संपर्कों का लाभ होगा, पिता की मदद से आपके अटके हुए कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सुख-समृद्धि में बढोत्तरी होगी, वातावरण में मधुरता बनी रहेगी। माता पिता का स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त होगा।आर्थिक स्थिति : न्यायाधीश, राजनीतिज्ञ तथा प्रफेसर के रूप में कार्यरत जातकों को लाभ होगा। आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग हैं। बचत में वृद्धि होगी।स्वास्थ्य: भाग-दौड़ व व्यस्तता अधिक रहेगी परन्तु स्वास्थ्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। खान-पान का ध्यान बनाए रखें।उपाय: घर में फूलों के पौधों लगाएं, आपके लिए भाग्यवर्धक होगा।ज्योतिषाचार्य शिवेंद्र आर्य
Source: Navbharat Times August 18, 2020 21:56 UTC