कर्नाटक / रिजॉर्ट में आपस में भिड़े कांग्रेस के दो विधायक, सिर में चोट लगने के बाद एक भर्ती: रिपोर्ट - News Summed Up

कर्नाटक / रिजॉर्ट में आपस में भिड़े कांग्रेस के दो विधायक, सिर में चोट लगने के बाद एक भर्ती: रिपोर्ट


कर्नाटक में चल रहे सियासी नाटक के बीच रिजॉर्ट में ठहरे कांग्रेसी विधायकों में मारपीट का मामला सामने आया है। होस्पेट से विधायक आनंद सिंह को शनिवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आनंद सिंह पर जेएन गणेश ने बोतल से हमला किया। हालांकि, कांग्रेस ने इन खबरों को गलत बताया। उधर, भाजपा ने ट्वीट किया कि कांग्रेस के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा।दरअसल, कांग्रेस और जेडीएस लगातार भाजपा पर उनके विधायक खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगा रही हैं। भाजपा द्वारा कांग्रेस-जेडीएस सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों की खबरों के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को विधायक दल की अहम बैठक बुलाई थी।इस बैठक में कांग्रेस के चार विधायक शामिल नहीं हुए। इसके बाद कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को एक रिजॉर्ट में भेज दिया था। पिछले दिनों दो निर्दलीय विधायकों ने भी कांग्रेस-जेडीएस सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।अस्पताल में भर्ती आनंद सिंह को देखने के लिए कांग्रेस के कई नेता पहुंचे। कांग्रेस नेता डीके सुरेश ने बताया कि आनंद सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।भाजपा ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ''कांग्रेस के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है। इससे ज्यादा सबूत की क्या जरूरत? रिजॉर्ट में कांग्रेसी विधायकों के बीच मारपीट हुई। एक विधायक भर्ती है।'' What more proof do we need to tell all is not well within Congress..Congress MLA's in Eagleton resort indulged in physical fight & 1 MLA is admitted. How long will congress be in denial mode & blame BJP for all their differences? When political party is lame, it loves to blame pic.twitter.com/4IWSr5xUWi — BJP Karnataka (@BJP4Karnataka) January 20, 2019भाजपा ने सवाल किया- कब तक कांग्रेस अपनी आंतरिक लड़ाई को नकारेगी और नेताओं के बीच पैदा हुए अंतर के लिए भाजपा पर आरोप लगाएगी।


Source: Dainik Bhaskar January 20, 2019 12:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */