कुमारस्वामी और विधानसभा अध्यक्ष ने बागी विधायकों की याचिका पर विचार करने के न्यायालय के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाया था. कर्नाटक संकट: कर्नाटक के बागी विधायकों के इस्तीफों पर स्पीकर ही करेंगे फैसला- सुप्रीम कोर्टअगर बागियों के इस्तीफे मंजूर हुए: कर्नाटक में स्पीकर को छोड़कर विधायकों की संख्या 223 है. अगर स्पीकर बुधवार को इन बागियों के इस्तीफे मंजूर कर लेते हैं तो सरकार को बहुमत के लिए 104 विधायकों की जरूरत होगी. सरकार के पास 100 का आंकड़ा होगा, जबकि भाजपा के पास 105 विधायक हैं और उसे दो निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हासिल है. लेकिन, बागियों की अनुपस्थिति में सरकार के पक्ष में केवल 100 वोट पड़ेंगे और ऐसे में भी सरकार गिर जाएगी.
Source: NDTV July 17, 2019 05:41 UTC