foetus examination in telangana: अवैध भ्रूण परीक्षण कर भगवान की तस्वीर के सहारे डॉक्टर ऐसे बता रहे बच्चे का लिंग - doctors using god photos to convey gender of foetus - News Summed Up

foetus examination in telangana: अवैध भ्रूण परीक्षण कर भगवान की तस्वीर के सहारे डॉक्टर ऐसे बता रहे बच्चे का लिंग - doctors using god photos to convey gender of foetus


सांकेतिक तस्वीरहाइलाइट्स लिंग परीक्षण बैन होने के बावजूद तेलंगाना में चल रहा अवैध कारोबारभगवान की तस्वीर के सहारे सांकेतिक रूप से बताया जा रहा है भ्रूण का लिंगदेवी कनक दुर्गा की तस्वीर से लड़की और भगवान गणेश की फोटो दिखाकर लड़का होने का संकेतभ्रूण परीक्षण के लिए लिए जाते हैं 10 से 30 हजार रुपयेदेश में कन्या भ्रूण हत्या और जन्म से पूर्व लिंग परीक्षण करना अपराध माना जाता है। भले ही इस संबंध में नियम कानूनों की सख्ती के कारण लिंग परीक्षण के मामले घटे हों, लेकिन तेलंगाना में मेडिकल क्षेत्र से जुड़े कई प्रफेशनल्स अवैध तरीके से लिंग परीक्षण का कारोबार चला रहे हैं। कानून की नजर से बचने के लिए इन प्रफेशनल्स ने लोगों को भ्रूण का लिंग बताने के लिए अलग-अलग संकेतों का इस्तेमाल शुरू किया है। इनमें खाने-पीने के सामान से लेकर भगवान की तस्वीर तक ऐसी कई चीजें शामिल हैं, जिनके संकेत से लिंग की जानकारी दी जाती है।हाल ही में हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ कि भ्रूण परीक्षण के अवैध कारोबार से जुड़े लोग साईं बाबा, भगवान वेंटकेश्वर और कनक दुर्गा की तस्वीरों का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रूण के लिंग का संकेत देते हैं। पड़ताल में पता चला कि अस्पताल के स्कैनिंग रूम में कनक दुर्गा की एक फोटो लगाकर डॉक्टर माता-पिता से इसे देखने को कहते हैं, जिसका मतलब होता है कि गर्भवती महिला के पेट में लड़की है। वहीं साईं बाबा या भगवान गणेश की तस्वीर देखने के लिए कहकर यह संकेत दे दिया जाता है कि पेट में पल रहा बच्चा लड़का है।जांच-पड़ताल में इसका भी पता चला कि भ्रूण परीक्षण के लिए 10 से 30 हजार रुपये तक चार्ज किए जाते हैं। परीक्षण की फीस का निर्धारण डॉक्टर के अनुभव और डायग्नोस्टिक सेंटर की लोकेशन के आधार पर होता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की तफ्तीश में खुलासा हुआ कि हैदराबाद के शहरी इलाकों से लेकर गांवों तक ऐसे नेटवर्क का संचालन हो रहा है। वहीं राज्य के करीमनगर, महबूबनगर और नलगोंडा में भी ऐसे अवैध नेटवर्क संचालित हो रहे हैं।


Source: Navbharat Times July 17, 2019 05:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */