खास बातें कांग्रेस के हाथ से गया एक और राज्य कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार गिरी अब इन 5 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में बची है कांग्रेस की सरकारकर्नाटक विधानसभा में एच डी कुमारस्वामी नीत सरकार का विश्वास प्रस्ताव गिरने के साथ ही मंगलवार को कांग्रेस के हाथ से एक और राज्य चला गया. कर्नाटक में गठबंधन सरकार गिरने साथ ही दक्षिण भारत में कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं रह गई है, हालांकि केंद्रशासित पुडुचेरी में जरूर उसकी सरकार है. इस साल के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 2014 के आम चुनाव की तरह एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा. इसके करीब दो महीने बाद ही कर्नाटक में सरकार का गिरना पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है. कर्नाटक में सरकार बनाने की स्थिति में पार्टी सहयोगी दलों के साथ कुल 17 राज्यों में सत्तासीन हो जाएगी.
Source: NDTV July 23, 2019 21:33 UTC