कर्नाटक में ऑटो रिक्शा और बस की भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल - News Summed Up

कर्नाटक में ऑटो रिक्शा और बस की भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल


कर्नाटक में ऑटो रिक्शा और बस की भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायलचिंतामणि, एएनआइ। कर्नाटक में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां चिंतामणि में ऑटो रिक्शा और बस की टक्कर में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इस दर्दनाक हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर गई है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।Karnataka: 12 people have died in a collision between an auto rickshaw and a bus in Chintamani. More than 20 injured in the incident. pic.twitter.com/xiCGcYCGPn — ANI (@ANI) July 3, 2019हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हादसे वाली जगह पर लोग मदद के लिए आगे आए। घायलों को उठाकर लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है।किश्तवाड़ में भीषण हादसा, 35 की मौतइससे पहले सोमवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक मिनी बस गहरी खाई में गिरकर हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 35 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा किश्तवाड़ के सिरगवारी केशवन इलाके में हुआ। मिनीबस का नंबर जेके-17-6787 बताया जा रहा है। यह हादसा सुबह करीब पौने आठ बजे हुआ। मिनीबस में क्षमता से कहीं ज्यादा यात्री सवार थे। यह मिनीबस यात्रियों को लेकर केशवन से किश्तवाड़ की तरफ आ रही थी।Posted By: Shashank Pandey


Source: Dainik Jagran July 03, 2019 09:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */