England vs New Zealand CWC 2019 Live Score: न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा, जेम्स नीशम आउट हुएनई दिल्ली, जेएनएन। England vs New Zealand CWC 2019 Live Score विश्व कप 2019 के 41वें मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड के साथ हो रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 305 रन बनाए। अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 306 रन बनाने हैं। खबर लिखे जाने न्यूजीलैंड की टीम ने 26 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं।England vs New Zealand CWC 2019 Live Score:न्यूजीलैंड की पारी, टेलर आउट हुएन्यूजीलैंड की शुरुआत दूसरी पारी में काफी खराब रही। टीम के ओपनर बल्लेबाज हेनरी निकोलस क्रिस वोक्स की गेंद पर LBW आउट हो गए। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। सिर्फ दो रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने अपना विकेट गंवा दिया। टीम के दूसरे ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल भी आठ रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। उनका कैच जोस बटलर ने लपका।कीवी टीम को तीसरा झटका कप्तान केन विलियमसन के रूप में लगा। विलियमसन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 40 गेंदों में 27 रन बनाकर मार्क वुड के हाथों रन आउट हो गए। कप्तान केन विलियमसन के बाद अनुभवी बल्लेबाज रोस टेलर भी रन आउट हो गए। आदिल रशीद के थ्रो पर जोस बटलर ने टेलर को 28 रन के निजी स्कोर पर रन आउट किया। जेम्स नीशम को मार्क वुड ने 19 रन पर बोल्ड आउट कर दिया।इंग्लैंड की पारी, बेयरेस्टो ने ठोका शतकभारत जैसी मजबूत टीम की गेंदबाजी के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने अपनी इसी लय को बुधवार को विश्व कप के मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी रखते हुए एक बार फिर से शतकीय पारी खेली। दायें हाथ के बल्लेबाज बेयरस्टो ने चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले जा रहे मैच में 99 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 106 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में आठ विकेट पर 305 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई। बेयरस्टो ने अपने वनडे करियर का नौवां शतक पूरा किया। बेयरस्टो ने इससे पहले भारत के खिलाफ बर्मिघम में 111 रनों की पारी खेली थी। बेयरस्टो इस विश्व कप में 32 (पाकिस्तान), 51 (बांग्लादेश), 45 (वेस्टइंडीज), 90 (अफगानिस्तान), 00 (श्रीलंका), 27 (ऑस्ट्रेलिया) की पारी खेल चुके हैं।रॉय के आने से बेयरस्टो को फायदा : इंग्लैंड की टीम इस विश्व कप में अपने तीनों मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए हारी थी और इसी को देखते हुए इंग्लिश कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का करने फैसला किया। भारत के खिलाफ भी मिली जीत में इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी। अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को लेकर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरे। दोनों सलामी बल्लेबाज जानते थे कि अगर टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करना है तो दोनों को ठोस शुरुआत देनी होगी और दोनों खिलाडि़यों ने ऐसा ही किया। दोनों ने 123 रनों की पहले विकेट के लिए साझेदारी करके टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।हालांकि रॉय के अंतिम-एकादश में आने से बेयरस्टो को फायदा पहुंच रहा है। रॉय इस विश्व कप के शुरुआती तीन मैच खेल पाए थे और इसके बाद चोटिल हो गए। फिर जेम्स विंस ने बेयरस्टो के साथ टीम की पारी की शुरुआत करने का जिम्मा संभाला, लेकिन दोनों अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए। विंस जल्दी आउट हो जाते थे और ऐसे में बेयरस्टो पर रनों की गति को बढ़ाने का जिम्मा बढ़ जाता था। लेकिन, रॉय के अंतिम एकादश में आने से बेयरस्टो का यह भार कुछ कम हुआ। रॉय एक छोर से गेंदबाजों पर प्रहार करके उन्हें दबाव में ले आते हैं तो दूसरी ओर बेयरस्टो अपनी पारी को संवारते हैं। यह फायदा उन्हें भारत के खिलाफ मैच के अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ भी मिला। दोनों ने भारत के खिलाफ पहली विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी की थी।350 तक नहीं पहुंच पाई इंग्लिश टीम : हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में रॉय (60) को जेम्स नीशाम (2/41) ने सेंटनर के हाथों कैच आउट कराकर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। रॉय ने अपनी पारी में 61 गेंदों में आठ चौके लगाए। रॉय का यह लगातार दूसरा और वनडे करियर का 17वां अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने भारत के खिलाफ 66 रनों की पारी खेली थी। एक समय 31 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 194 रन था और लग रहा था कि इंग्लिश 350 के पास स्कोर खड़ा करेगी। लेकिन लगातार अंतराल पर कीवी टीम ने इंग्लिश टीम के विकेट निकालती रही और स्कोर को 350 के साथ जाने से रोक दिया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने आखिरी 20 ओवरों मे सिर्फ 111 रन दिए और सात विकेट चटकाए।बटलर ने किया निराश : इस बीच, जो रूट (24) भी जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद तेज गेंदबाज मैट हेनरी (2/54) ने बेयरस्टो को बोल्ड करके टीम को बड़ी सफलता दिलाई। इंग्लिश टीम प्रबंधन ने विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर को चौथे नंबर पर भेजकर रनों की गति बढ़ाने का भार उनके कंधों पर डाला, लेकिन बोल्ट ने इस दायें हाथ के बल्लेबाज की एक नहीं चलते दी और 11 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। फिर मिशेल सेंटनर (1/65) ने बेन स्टोक्स (11) को हेनरी के हाथों कैच आउट करा दिया। इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 248 रन हो गया। हालांकि इस दौरान मोर्गन ने 40 गेंदों में 42 रन बना पाए।इंग्लैंड की टीम-जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मॉर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिर राशिद, मार्क वुड।न्यूजीलैंड की टीम-मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोलस, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लाथम, कोलिन डी ग्रैंडहोम, जेस्म नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउथी, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट।#EoinMorgan has won the toss and elected to bat first in this pivotal #CWC19 clash at The Riverside Durham! Who are you backing today? FOLLOW #ENGv
Source: Dainik Jagran July 03, 2019 09:14 UTC