आजीविका के लिए कभी चाय बेचने वाले भाजपा पार्षद अवतार सिंह को सोमवार को उत्तरी दिल्ली का नया महापौर निर्विरोध चुन लिया गया. दिल्ली भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘सिंह भाजपा के बहुत मेहनती कैडर हैं. अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत वह चाय बेचने से शुरुआत कर महापौर के पद तक पहुंचे.' इससे पहले भाजपा पार्षद सुनीता कांगड़ा को सर्वसम्मति से एक बैठक में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) का महापौर चुना गया था. मादीपुर वॉर्ड से पार्षद कांगड़ा ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली के नागरिकों के लिए स्वच्छता, शिक्षा और पार्किंग की सुविधा मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है.
Source: NDTV April 30, 2019 01:52 UTC