कपूरथला में 2 गुटों में झड़प, VIDEO: शोभा यात्रा के दौरान हुई थी कहासुनी, 7 लोग गंभीर रूप से घायल, जालंधर रेफर - Kapurthala News - News Summed Up

कपूरथला में 2 गुटों में झड़प, VIDEO: शोभा यात्रा के दौरान हुई थी कहासुनी, 7 लोग गंभीर रूप से घायल, जालंधर रेफर - Kapurthala News


पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में झड़प।कपूरथला के गांव बहुई में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में झड़प हो गई। जिसमें दोनों गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। और इस घटना में दोनों गुटों के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने. घटना की सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएचओ पलविंदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जिसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। घायलों की पहचान पहले गुट में गांव बहुआई निवासी महिंदरपाल, उसकी पत्नी जोसवीन, बेटे दीपक, कमल और अभि के रूप में हुई है। जबकि दूसरे गुट में मोहल्ला तोता शेखूपुर निवासी विशाल और गगन घायल हुए हैं। इनमें से गगन को जालंधर रेफर कर दिया गया है।शोभायात्रा में बेटे से हुई थी कहासुनीघायल महिंदरपाल ने बताया कि सोमवार रात निकाली गई विशाल शोभायात्रा दौरान उसके बेटे कमल की कुछ युवकों के साथ कहा सुनी हो गई। मगर लोगों ने बीच बचाव करते हुए सभी को अपने-अपने घर भेज दिया। मंगलवार सुबह वह परिवार सहित घर में मौजूद थे। तभी घर के बाहर कुछ लोग शोर शराबा करते हुए आए। जिनकी संख्या 20 से 30 के करीब थी। सभी के हाथों में तेजधार हथियार थे। सभी उनके घर का दरवाजा खटखटाने लगे। मगर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद हमलावर उनके दरवाजे पर हथियारों से वार करने लगे और कुछ हमलावर दीवार फांद कर घर के अंदर दाखिल हो गए और परिवार के सभी सदस्यों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिस कारण मैं, मेरी पत्नी व तीनों बेटे बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पता में दाखिल करवाया गया।घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।धारदार हथियारों से हमला करके घायल कियावहीं दूसरे गुट के घायल युवक विशाल के पिता गुरदेव सिंह ने बताया कि सोमवार सायं शोभायात्रा दौरान उनके बेटे का कुछ लोगों के साथ तकरार हुए था। मगर लोगों ने सभी को समझा बुझा कर घर भेज दिया। मंगलवार सुबह उनका बेटा चचेरे भाई गगन के साथ सैर करने के लिए गया। तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तभी किसी ने उन्हें सूचना दी कि उनके बेटे को कुछ लोग मार रहे है।हमलावर मौके से भाग निकलेजब वह मौके पर पहुंचे तो सभी हमलावर मौके से भाग निकले। उन्होंने घायल विशाल व गगन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने घायल युवक गगन की हालत गंभीर बताई और प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया। ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि सभी घायलों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर किया जा रहा है। दोनों पक्षों की MLR संबधित पुलिस थाने को भेज दी गई है।


Source: Dainik Bhaskar May 28, 2024 19:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */