Dainik Bhaskar May 11, 2019, 01:02 PM ISTअरुणोदय ने आएशा, ये साली जिंदगी, मोहनजो दाड़ो जैसी फिल्मों में काम किया हैपिछले साल आई वेबसीरीज अपहरण में भी उनके काम को काफी सराहा गया थाबॉलीवुड डेस्क. एक्टर अरुणोदय सिंह ने अपनी पत्नी ली एल्टन से अलग होने की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर शादी टूटने की जानकारी देते हुए एक पोस्ट लिखी है।अरुणोदय ने लिखा-मैं कुछ दिनों से कुछ भी पोस्ट नहीं कर रहा हूं। इसका एक कारण है। मेरी शादी अब टूटने की कगार पर है। हम प्यार में तो अच्छे थे लेकिन रियलटी को सरवाइव नहीं कर पाए। हमने अपने स्तर पर पूरी कोशिश की, प्रोफेशनल काउंसलिंग ली और ट्रायल सेपेरेशन भी आजमा लिया लेकिन यह सब हमारे मतभेदों को दूर करने में नाकामयाब साबित हुआ इसलिए अब बुद्धिमानी इसी में है कि हम रिश्ता खत्म करें। हम दोनों कुछ अच्छा डिजर्व करते हैं। हम इस स्थिति को पूरी मर्यादा के साथ डील करने की कोशिश कर रहे हैं।2016 में हुई थी शादी: अरुणोदय और ली की शादी दिसंबर 2016 में हुई थी। ली कनाडा की हैं और गोवा में पुफु कैफ़े की मालिक और फेमस शेफ भी हैं। शादी से पहले दोनों ने ढाई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।
Source: Dainik Bhaskar May 11, 2019 06:29 UTC